..................... Shahrukh's wife Gauri Khan toured Mannat in her first book - Hindi Filmibeat

Gauri Khan: शाहरुख की पत्नी ने अपनी पहली किताब में कराया मन्नत का टूर

Gauri Khan

Gauri Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की तरह ही उनका घर मन्नत काफी फेमस हैं, फैंस उनके घर के बाहर तक तो जाते हैं परंतु घर के अंदर सब कैसा है किसी ने नहीं देखा है। ऐसे में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने फैंस की इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अपनी पहली किताब में मन्नत के अंदर के दर्शन कराएं हैं।

जाहिर है कि, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने 'जीवन के प्यार' गौरी खान से शादी की है। एक सेलिब्रिटी की वाइफ होने के अलावा गौरी को उनके यूनिक इंटीरियर डिजाइनिंग के लिए भी जाना जाता है और वह साल 2017 से अपने डिजाइन स्टूडियो 'गौरी खान डिजाइन' की भी मालकिन हैं।

हाल ही में, उन्होंने पेंग्विन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित अपनी पहली पुस्तक 'माई लाइफ इन डिज़ाइन' लॉन्च की, इसमें कपल के मुंबई वाले घर 'मन्नत' का टूर भी कराया गया है। गौरी ने अपनी किताब लॉन्च करने के बाद 'वोग इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में 'मन्नत' को डिजाइन करने के पीछे अपने विचारों के बारे में बताया था।

गौरी से उस एक चीज के बारे में पूछा गया था, जो पहली बार 'मन्नत' के अंदर जाने पर किसी का ध्यान आकर्षित करेगी। इस पर गौरी ने कहा था, "शायद गेट, क्योंकि वे काफी बड़े हैं। घर यूनिफार्म स्टाइल में है, जो आपके अंदर आने पर आसानी से दिखाई देती है। मेरे लिए प्राथमिक ध्यान यह सुनिश्चित करना था कि परिवार के प्रत्येक सदस्य के पास अपनी जगह हो, लेकिन नैरेटिव के संदर्भ में घर अलग नहीं दिखे।"

इसके अलावा, बातचीत में गौरी ने साझा किया था कि 'मन्नत' में उनके प्यारे पति शाहरुख के लिए एक स्कूल की लाइब्रेरी भी है, जहां शाहरुख पढ़ने-लिखने के दौरान विचार मंथन कर सकते हैं और मीटिंग्स व काम की चर्चा भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने 'मन्नत' में अपने बेटे आर्यन खान के लिए एक खास जगह भी डिजाइन की है, जहां वह आनंद ले सकते हैं और गंभीरता से काम भी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा था, "शाहरुख जब शूटिंग नहीं कर रहे होते हैं, तो अपना ज्यादा समय लाइब्रेरी में व्यतीत करते हैं। यहां, हमने एक आरामदायक लेकिन गंभीर माहौल बनाया है। लाइब्रेरी के अलमारियों को पुराने स्कूल के मॉडल पर डिजाइन​ किया गया है और यहां क्रिएटिविटी के लिए अनुकूल माहौल है। वह (आर्यन) अपने दोस्तों के साथ वहीं घूमता है और लाइटिंग इस क्षेत्र को फिल्में देखने और गेम खेलने के लिए एक अच्छे स्थान में बदल देती हैं, लेकिन यह एक ऐसी जगह है, जहां वह पढ़ता-लिखता था और अब काम भी करता है।''

गौरी के लिए डिजाइन कला की तरह है और वह अपने हर प्रोजेक्ट में वही ऊर्जा और जुनून लगाना पसंद करती हैं। इस प्रकार, उनके घर 'मन्नत' में आर्ट और पेंटिंग्स का एक कलेक्शन है।

गौरी ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, "हमारा बंगला पार्टियों व डिनर की मेजबानी के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसमें आर्ट व पेंटिंग्स का एक विशाल कलेक्शन है। यहां काम वाले एक लंबे दिन के बाद आराम करने की जगह है और यहां वह जगह भी है, जहां हम दोस्तों और परिवार के साथ काफी समय बिताते हैं। डिजाइन किसी अन्य कला की तरह ही एक कला है और एक कलाकार के रूप में मैं इसके साथ विकसित होने की उम्मीद करती हूं।''

Read more about: gauri khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X