Suhana Khan: शाहरुख की बेटी सुहाना का रुमर्ड बॉयफ्रेंड संग वीडियो हुआ वायरल, दिखी स्पेशल केमिस्ट्री

Suhana Khan: सोशल मीडिया पर आज के वक्त में एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है वह है शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा का। इस वायरल वीडियो ने साबित कर दिया है कि सुहाना खान अगस्त्य नंदा रिलेशनशिप में हैं।
दरअसल बात ऐसी है कि, 28 मार्च 2023 की रात को अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ ने अपनी बर्थडे पार्टी आयोजित की थी। पार्टी में अगस्त्य नंदा, सुहाना खान, खुशी कपूर, आर्यन खान और शनाया कपूर समेत कई स्टार किड्स भी नजर आए।
हालांकि, पार्टी में हमारी नजर अगस्त्य नंदा और सुहाना खान पर पड़ी, जो साथ में काफी प्यारे लग रहे थे। फिर पार्टी खत्म होने के बाद जैसे ही सुहाना खान कार्यक्रम स्थल से निकलने वाली थीं, अगस्त्य-तानिया और उनके बॉयफ्रेंड अहान शेट्टी उन्हें अपनी कार में छोड़ने आए।
वीडियो में सुहाना ने तानिया से हाथ मिलाया और हंसते हुए अपनी कार की ओर बढ़ीं। इसके बाद पास में खड़े अगस्त्य नंदा ने सुहाना को उनकी कार तक पहुंचाने में मदद की। सुहाना और अगस्त्य ने थोड़ी बातचीत की, जिसके बाद उन्होंने उनका हाथ हिलाया। अगस्त्य ने उन्हें एक फ्लाइंग किस दिया और फिर सुहाना ने अपनी कार का दरवाजा बंद कर दिया और वह वहां से चली गई।
इस फ्लाइंग किस ने दोनों के रिश्ते को ऑफिशियल तक दिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बैसे बता दे कि यह पहली बार नहीं है कि दोनों को लेकर पहली बार डेटिंग की खबरें सामने आई हो, इस साल की शुरुआत में एक सूत्र ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से पुष्टि की थी कि सुहाना और अगस्त्य रिश्ते में हैं। सुहाना अगस्त्य के साथ पिछले साल कपूर परिवार द्वारा आयोजित क्रिसमस ब्रंच में गई थीं।
गौरतलब है कि, सुहाना और अगस्त्य निर्देशक जोया अख्तर की आने वाली फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इस फिल्म से खुशी, युवराज मेंडा, वेदांग रैना और मिहिर आहूजा भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications