जैकी के अभिनय में शाहरूख का योगदान
कोई नही जानता होगा कि शाहरूख खान ने जैकी भगनानी के अभिनय करियर में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होने जैकी का एडमिशन ली स्ट्रासबर्ग थियेटर फॉर एक्टिंग इंस्टीट्यूट में करवाने के लिए एक सिफारिशी पत्र लिखा था।
यह बात कोई और नही बल्कि जैकी भगनानी के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर वासू भगनानी ने खुद बताई है। ली स्ट्रासबर्ग थियेटर फॉर एक्टिंग इंस्टीट्यूट में प्रवेश पाने के लिए एक सिफारिशी पत्र पेश करना जरूरी होता है। जब वासू ने शाहरूख से पत्र लिखने के लिए कहा तो शाहरूख ने तुरंत पत्र लिख दिया।
हालांकि पिछले हफ्ते रिलीज हुई जैकी की पहली फिल्म कल किसने देखा को शायद ही कोई देखने गया हो। खैर यह तो अभी शुरूआत है और फिर फिल्म प्रोड्यूशर का बेटा होकर जैकी को घबराने की जरूरत नही है।


Click it and Unblock the Notifications











