शाहरूख ने बुलाया हालीवुड निर्देशक

By Staff

बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने अपनी अगली फिल्‍म रा. 1. के लिए हालीवुड निर्देशक डैविड बेनुलो को पटकथा लिखने के लिए साइन किया है। फिल्‍म के निर्देशन का काम तुम बिन के निर्देशक अनुभव सिन्‍हा करने वाले है।

शाहरूख खान कंधे की सर्जरी करवाने के बाद दुबारा से काम पर लौटने जा रहे है। अपने घरेलू प्रोडक्‍शन के तहत बनाने जा रहे फिल्‍म रा 1 के निर्देशन का भार अनुभव सिन्‍हा को सौंपा है जो इससे पहले कैश और आपको पहले भी कहीं देखा है का निर्देशन कर चुके है।

इस फिल्‍म में शाहरूख एक सुपरहीरो की भूमिका अदा करने वाले है। इस फिल्‍म में बहुत सारे बीडियो और साउन्‍ड इफेक्‍ट का प्रयोग करने वाले है। अनुभव सिन्‍हा ने बताया कि यह फिल्‍म बालीवुड की दूसरी फिल्‍मों से एकदम अलग होगी।

खैर जहां सभी बालीवुड कलाकार हालीवुड की फिल्‍मों में काम करने के लिए लालायित रहते है वही शाहरूख हालीवुड को घर में उठाकर ला रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X