शाहरूख और प्रियंका दुबई में करेंगे फिल्म प्रमोशन

यह फिल्म फेस्टीवल भारतीय सिनेमा पर आयोजित कार्यक्रम का ही हिस्सा है । डॉन 2 फिल्म की टीम अपनी इस आगामी फिल्म का एक विशेष शो आयोजित करेंगे। दुबई में शाहरूख की लोकप्रियता काफी ज्यादा है, इससे पहले भी शाहरूख ने अपनी फिल्म रॉ वन के लिए दुबई को भी चुना था।
अब वो दुबई में उनके चाहने वालों के लिए अपनी अगली फिल्म डॉन 2 लेकर आ रहे हैं। शाहरूख और प्रियंका की ये फिल्म 23 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











