..................... Shahrukh and Priyanka are never meeting Bipasha alone - Hindi Filmibeat

बिपाशा से अलोन नहीं मिलेंगे शाहरुख-प्रियंका!

आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा बिपाशा बासु ने क्या कर दिया कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान व प्रियंका चोपड़ा उनसे अकेले मिलने से कतराने लगे। असल में इसके पीछे वजह है बिपाशा बासु की आने वाली फिल्म अलोन जिसमें उन्होंने दिल कंपा देने वाला अभिनय किया है। कहा जा रहा है कि अलोन फिल्म बिपाशा बासु की अब तक की सबसे डरावनी फिल्म है।

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने जब अलोन फिल्म का ट्रेलर देखा तो दोनों ने ट्वीट करके बिपाशा को ढ़ेर सारी बधाई दी और कहा कि वो अब कभी भी बिपाशा बासु से अलोन यानी अकेले नहीं मिलेंगे। अलोन के ट्रेलर को शेयर करने के साथ ही शाहरुख खान ने लिखा "बिपाशा अब मैं कभी भी तुमसे अलोन नहीं मिलने वाला। फिल्म के लिए ढेर सारी बधाईयां।"

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा "किसने सोचा था कि खूबसूरत हॉट बिपाशा बासु आपका सबसे डरावना ख्वाब बन जाएंगी। मैं तो इसे जरुर देखूंगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X