कांग्रेस के लिए वोट मांगेगे शाहरुख-प्रीति
बालीवुड सितारे शाहरुख खान और प्रीति जिंटा इस बार के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ओर से वोट मांगते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले इन दोनों ने किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार का काम नही किया है।
ये सितारे कांग्रेस की रैलियों, रोड शो और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उत्तरप्रदेश के कानपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश जायसवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म ऐक्टर शाहरुख खान, ऐक्ट्रिस प्रिटी जिंटा, गोविंदा और नगमा इस बार कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे।
गौरतलब है कि गोविंदा तो कांग्रेस के सांसद है जबकि नगमा पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इन्होंने पिछले चुनावों में भी पार्टी का प्रचार-प्रसार किया था। शाहरुख और प्रिटी पहले ही कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं और इस बार सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications