शाहरूख बोले, दीपिका की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है
मुंबई। अपने मजाकिया स्वभाव के लिए जाने जाने वाले फिल्म अभिनेता शाहरूख खान ने दीपिका पादुकोण के बारे मे बताया कि उसने मेरी फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसलिए मैं उसके लिए बहुत कोमल हूं और मुझे लगता है कि उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है। उन्होने अपनी आने वाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बारे में बताया कि फिल्म में दीपिका ने बहुत अच्छा काम किया है सच तो यह है कि उसने उम्मीद से बेहतर काम किया है।
शाहरूख ने बताया कि मैंने दीपिका के साथ काफी लंबे समय बाद काम किया है और उसने पिछली दो तीन फिल्मों में काफी बेहतर परफार्मेंस दी है।
'चेन्नई एक्सप्रेस' शाहरूख के होम प्रोडक्शन रेड चिलीज इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गयी है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। शाहरूख ने कहा कि फिल्म बनाना एक कठिन काम होता है, ऐसे में दर्शकों को निर्माताओं की भी तारीफ करनी चाहिए। 'चेन्नई एक्सप्रेस' ईद के मौके पर 8 अगस्त को रिलीज हो रही है।
वहीं शाहरूख की फिल्म 'जब तक है जान' के बाद यह रिलीज हो रही है जिससे अभिनेता को काफी उम्मीदें हैं। शाहरूख ने मुंबई में 'चेन्नई एक्सप्रेस' का ट्रेलर लांच किया।


Click it and Unblock the Notifications











