राजनीति मे उतरेंगे शाहरूख!

अगर ऐसा होता है तो बालीवुड बादशाह राजनीति के एकदम नए चेहरे होंगे। उन्हें मुम्बई के आगामी लोकसभा चुनावों में लड़ने के लिए खड़ा किया जा सकता है।
कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कृपा शंकर ने हाल ही में मीडिया के सामने कहा कि पार्टी शाहरूख की लोकप्रियता को देखते हुए अगले आम चुवानों में टिकट देने पर विचार कर सकती है।
सूत्रों के अनुसार शाहरूख गोविंदा का क्षेत्र लड़ने के लिए दिया जा सकता है क्योंकि गोविंदा अब चुनावों से दूर रहने का मन बना चुके है।
फिलहाल शाहरूख तो करन जौहर की फिल्म माई नेम इज खान की शुटिंग के सिलसिले मे लास एन्जेलिस में है। शाहरूख क्या राजनीति में जाना चाहते है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
पर हमारी सलाह तो यही है कि उन्हें बालीवुड की बादशाहत के बारे में ही सोचना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











