..................... Shahrukh plays father to a teenager | पिता की भूमिकाओं में उतरे शाहरूख - Hindi Filmibeat

पिता की भूमिकाओं में उतरे शाहरूख

By Staff

शाहरूख खान आजकल पिता की भूमिकाओं में उतर रहें है। उन्‍होने फिल्‍म कुछ कुछ होता है में एक आठ वर्षीय लड़की के पिता की भूमिका निभाई थी। अब करन जौहर की फिल्‍म माई नेम इज खान मे एक किशोर लड़के के पिता की भूमिका निभा रहें है। यही नही अनुभव सिंहा की फिल्‍म रा1 में भी किशोर के पिता की भूमिका करेंगे।

क्‍या शाहरूख को इस तरह की भूमिकाएं निभाने में डर नही लग रहा है। इस बारे में करन जौहर का कहना था कि जब शाहरूख 30 साल के थे तो फिल्‍म कुछ कुछ होता है में कालेज के छात्र बने थे। इस तरह के रोल करने पर उनके इमेज में कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। वैसे भी उनका बेटा आर्यन 11 साल का हो चुका है।

फिल्‍म माई नेम इज खान में शाहरूख रिजवान नाम का चरित्र निभाएंगे। काजोल एक हिंदू एकल मां की भूमिका में है जिससे रिजवान प्‍यार कर बैठतें है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X