साल 2023 की 10 सबसे पॉपुलर फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट जारी- पठान और फर्जी हैं नंबर वन

pathaan-to-farzi-imdb-revealed-2023-most-popular-movies-and-web-series-list

IMDb's 2023 most popular movies and web-series: साल 2023 के छह महीने गुजर चुके हैं और कई बेहतरीन फिल्मों और ओटीटी कंटेंट ने हमारा मनोरंजन किया है। कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम किये हैं, तो कुछ ने दर्शकों के दिल पर राज किया।

अब IMDB ने 2023 की मोस्ट पॉपुलर इंडियन फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है। खास बात है कि इस बार लिस्ट में कई हिंदी फिल्मों के नाम दिख रहे हैं। फिल्मों की सूची में जहां शाहरुख खान की पठान टॉप पर काबिज है। वहीं, वेब सीरीज में सबसे लोकप्रिय रही शाहिद कपूर की फर्जी।

2023 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्में (अब तक)-

1. पठान
2. किसी का भाई किसी की जान
3. द केरल स्टोरी
4. तू झूठी मैं मक्कार
5. मिशन मजनू
6. चोर निकल के भागा
7. ब्लडी डैडी
8. सिर्फ एक बंदा काफी है
9. वरिसु
10. पोन्नियिन सेलवन: भाग 2

शाहरुख खान की 'पठान' के साथ पर्दे पर धमाकेदार वापसी हुई है। उन्होंने कहा, "यह जानकर बेहद खुशी हुई कि पठान IMDb की सूची में पहले स्थान पर है। यह देखना अद्भुत है कि पठान को कितना प्यार मिला है, और जब भी किसी काम को पहले स्थान पर रखा जाता है, तो आपको अगले काम पर दोगुनी मेहनत करनी होती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं इसे संभव बनाने के लिए 'पठान' की टीम और दुनिया भर के दर्शकों को धन्यवाद देना चाहता हूं!"

2023 की सबसे लोकप्रिय भारतीय वेब सीरीज (अब तक)-

1. फ़र्जी
2. द नाइट मैनेजर
3. राणा नायडू
4. जुबली
5. असुर
6. दहाड़
7. सास, बहू और फ्लामिंगो
8. ताजा खबर
9 ताज
10. रॉकेट ब्वॉएज

वहीं, फ़र्ज़ी के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले शाहिद कपूर ने कहा, "मैं उस जबरदस्त प्यार और समर्थन के लिए बेहद आभारी हूं जिसने फ़र्ज़ी को आईएमडीबी की 2023 की सबसे लोकप्रिय भारतीय वेब सीरीज़ की सूची में नंबर 1 स्थान पर रखा है। यह मील का पत्थर हमारी पूरी टीम के उल्लेखनीय समर्पण का प्रमाण है, जिन्होंने शो में अथक परिश्रम किया था। मैं राज और डीके को धन्यवाद देना चाहता हूं, और फर्ज़ी को दुनिया भर में प्रदर्शित करने में हमारी मदद करने के लिए प्राइम वीडियो को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। यह उपलब्धि वास्तव में मुझे उन दिलचस्प कहानियों पर काम करना जारी रखने के लिए प्रेरित किया है जो दुनिया भर में बड़े पैमाने पर मेरे प्रशंसकों और दर्शकों को पसंद आती हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X