शाहरुख खान पर डिस्कवरी की डॉक्यूमेंट्री

उनके पास कोई फिल्मी बैकग्राउंड ना होने के बावजूद वो फिल्म इंडस्ट्री में आए औऱ छा गए। वो किस तरह विभिन्न ब्रांडो औऱ भारतीय फिल्मों का ग्लोबल चेहरा बन गए। इस कार्यक्रम के दौरान मानव विज्ञानियों, फिल्मकारों, विद्वानों, समीक्षकों एवं जीवन शैली विशेषज्ञों से बातचीत करके शाहरुख की सफलता औऱ लोकप्रियता का विश्लेषण करेंगे।
'डिस्कवरी" के मुताबिक एक घंटे का यह कार्यक्रम 'डिस्कवरी इंडिया" के लिए है और डिस्कवरी के दूसरे चैनल 'ट्रैवल एंड लिविंग" के लिए शाहरुख पर 10 कड़ियों का कार्यक्रम बनाया गया है। इसके लिए चैनल ने एक साल तक शाहरुख खान के साथ समय बिताया औऱ इन कड़ियों में पूरे एक साल में उनके रोजमर्रा की बातें दिखाई जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











