ईशा की शादी में सल्लू की एंट्री और शाहरुख गायब

बॉलीवुड में फिर से दोनों खानों के एक साथ शादी मे आने पर काफी अटकलें लगनी शुरु हो गई थीं। लेकिन शाहरुख-सलमान की नोक झोंक और गॉसिप पसंद करने वालों के लिए बुरी खबर है कि शाहरुख इस शादी को हिस्सा नहीं बन पाएंगे क्योंकि फिल्हाल वो कैटरीना के साथ लंदन में ये कहां आ गए हम की शूटिंग में व्यस्त हैं।
दूसरी तरफ सलमान ईशा के संगीत और मेंहदी सेरमनी में तो नज़र नहीं आए लेकिन उनका बॉडीगार्ड शेरा जरुर ईशा की सुरक्षा करते नज़र आए। खबर ये भी है कि सलमान ईशा की शादी और रिसेप्शन पर जरुर नज़र आएंगे।
ज्ञात हो कि हेमा मालिनी शाहरुख और सलमान दोनों की प्रशंसक हैं उनकी पहली निर्देशित फिल्म दिल आशना में शाहरुख ने काम किया था और सलमान उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म टेल मा ओ खुदा में बतौर मेहमान कलाकार नज़र आए थे। ऐसे में हेमा ने शाहरुख और सलमान दोनों को व्यक्तिगत तौर पर ईशा की शादी में शरीक होने का निमंत्रण दिया है।
फिल्हाल तो ईशा की शादी में कोई कमा ना रह जाए इस कोशिश में मम्मी हेमा जोर शोर से लगी हुई हैं। बॉलीवुड की हर बड़ी हस्ती के साथ आम इंसान को भी इंतजा़र है आज यानी की 29 जून की खूबसूरत शाम का जब अपने कांजीवरम लंहगे में नज़र आएंगी और भरत संग फेरे लेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











