पैसे और कहानी पूछे बिना शाहरुख करते थे यश चोपड़ा की फिल्म

कल 27 सितंबर को यश चोपड़ा ने अपना 82वां जन्मदिन मनाया। यश चोपड़ा के इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए बॉलीवुड किंग खान शाहरुख ने यश चोपड़ा का इंटरव्यू लिया और उनसे उनके अब तक के फिल्मी सफर के बारे में बात की। साथ ही यश चोपड़ा जो कि कैमरे से हमेशा दूर ही रहने की कोशिश करते हैं ने भी शाहरुख के इस स्पेशल गिफ्ट का भरपूर आनंद लिया और शाहरुख खान के ज़रिये हर किसी को अपनी ज़िंदगी से जुड़ी कई बातें और अपने फ्यूचर प्लान्स के बारे में बताया।

यश चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू के दौरान शाहरुख के बारे में बात करते हुए कहा कि शाहरुख ने उनके साथ कई हिट फिल्में की हैं लेकिन जब भी वो शाहरुख के पास किसी फिल्म का प्रपोजल भेजते थे तो शाहरुख बिना अपनी फीस और फिल्म की कहानी पूछे बिना हां कर देते थे आज तक उन्होंने कभी भी यश चोपड़ा से अपनी फीस को लेकर या फिल्म की कहानी को लेकर कोई बहस नहीं की।

यश चोपड़ा ने कहा "(उनके शाहरुख खान) साथ काम करने का अनुभव हमेशा ही अच्छा रहा है। वो इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने कभी मुझसे कहानी या फिर उन्हें कितने पैसे चाहिये इसपर बात नहीं की। मैं चेक के द्वारा जितनी भी रकम उन्हें भिजवा देता था वो चुपचाप रख लेते थे और बल्कि मुझसे पूछते भी थे कि मैंने उन्हें इतना पैसा क्यों दिया?"

यश चोपड़ा ने शाहरुख से ये भी बताया कि वो जब तक है जान के बाद कोई फिल्म निर्देशित नहीं करेंगे। इससे पहले यश चोपड़ा और शाहरुख ने साथ में डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है,मोहब्बतें, वीर ज़ारा और तुझमे रब दिखता है जैसी हिट फिल्में की हैं। यश चोपड़ा की ये आखिरी फिल्म और भी खास है क्योंकि इस फिल्म में गुलजार ने गाने लिखे हैं और ऑस्कर विजेता ए आर रहमान ने म्यूसिक दिया है। अब देखना है कि बॉक्स ऑफिस पर यश चोपड़ा और शाहरुख खान की ये आखिर फिल्म क्या कमाल दिखाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X