रॉ वन से मैं कोई मार्केटिंग गुरू नहीं बन गया : शाहरूख खान

Ra One
बॉलीवुड में अगर इन दिनों कोई बहुत ही ज्यादा व्यस्त है तो वो है किंग खान शाहरूख उन्होंने ने अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए 24 घंटे मेहनत की है। इसके अलावा अपनी फिल्म को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई तरह के ब्रांड्स से टाइअप भी किया है। हर कोई उनके फिल्म प्रमोशन को देख कर दंग है इसके बाद भी शाहरूख खान कहते हैं कि मैं कोई मार्केटिंग गुरू नहीं हूं।

बादशाह का कहना है कि हर कोई अपनी फिल्म को प्रमोट करता है सबका अपना तरीका होता है मैं मार्केटिंग का कोई माहिर खिलाड़ी नहीं हूं लेकिन हां मैं यह मानता हूं कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए हमें हर बार कुछ नया करना पड़ता है जो मैं कर रहा हूं।

हम आपको बता दें कि रॉ वन को पर्दे पर आने के लिए बस अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि शाहरूख अपनी फिल्म के प्रदर्शन वाले दिन भारत में नहीं रहेंगे। दरअसल शाहरूख ने विदेशों में रह रहे उनके फैन्स के लिए इस फिल्म के प्रीमियर शो टोरंटो, लंदन और दुबई में आयोजित करेंगे।

इससे यह बात साफ हो जाती है कि वो दीवाली के समय इन शहरों का ही भ्रमण करेंगे। इनके साथ इस फिल्म की छम्मक छल्लो करीना कपूर भी दुबई और लंदन में इनके साथ ही रहेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X