महिलाओं के लिए करोड़ों कमाना चाहते हैं 'रॉ वन'

बादशाह शाहरूख ने कहा कि वो पूरे देश में कस्बों और गांवों में महिलाओं के लिए जनोपयोगी सुविधाओं निवेश करना चाहते हैं। मैं इसके लिए अपना जीवन इसके लिए समर्पित करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाए।
शाहरूख काफी पैसा कमाना चाहते हैं ताकि उन्हें किसी उद्योगपति या किसी राजनीतिक या फिर किसी और से कुछ लेना ना पड़े। अब मैं कुछ समाजिक दायित्वों से भरे काम करना चाहता हूं। मैने इस काम के लिए काफी पहले से ही सोच रखा था जब मैं हाईवे पर ड्राइव किया करता था तब से इसके बारे में सोच रहा हूं। मुझे इस काम को अंजाम देने के लिए लगभग 5-6 साल लगेंगे।
शाहरुख ने कहा, महिलाओं के लिए जन सुविधा केंद्र के लिए काम करना बहुत ही छोटा मामला है, इसके लिए मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री की आवश्यकता होगी। लेकिन, इसे मैं अपने फिल्मों से मिलने वाले पैसों से पूरा करना चाहता हूं, मुझे बस सही समय का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











