स्क्रीन्स अवॉर्ड्स में शाहरुख, दीपिका ने मचाई धूम!

लाइफ ओके के स्क्रीन्स अवॉर्ड्स के दौरान बॉलीवुड के बड़े सितारों से लेकर टीवी के हिट कलाकारों का जमावाड़ा लगा रहा। टीवी सुपरस्टार्स शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन ने मिलकर इस अवॉर्ड फंक्शन में काफी धूम मचाई। शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म के हिट गानों पर बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देकर सभी को काफी एंटरटेन किया तो वहीं शाहरुख खान ने भी स्टेज पर जाकर लोगों को काफी हंसाया। दीपिका पादुकोण फंक्शन के दौरान काफी खूबसूरत दिखीं। वैसे भी साल 2013 में दीपिका पादुकोण के नाम ही रहा क्योंकि दीपिका ने एक के बाद एक लगातार पांच हिट फिल्में दीं।

स्क्रीन्स अवॉर्ड्स के दौरान फरहान अख्तर भी शाहरुख खान के साथ नज़र आए। शाहरुख खान ने स्टेज पर जाकर फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और अपने करीबी दोस्त करन जौहर की बेहतरीन मिमिक्री की। जिसे देखकर दर्शकों का हंसते हंसते बुरा हाल हो गया। इन सितारों के बाद बच्चन फैमिली भी स्क्रीन्स अवॉर्ड फंक्शन में पार्टिसपेट करने पहुंची। अमिताभ बच्चन को स्क्रीन्स अवॉर्ड्स के दौरान शाहरुख खान के साथ एक परफॉर्मेंस देने के लिए पूछा गया था लेकिन अमिताभ ने मना कर दिया। हालांकि उसके बाद उन्होंने ट्वीट किया कि वो शाहरुख के साथ परफॉर्म करना चाहते हैं लेकिन अभी उन्हें ये सही नहीं लगा।

आइये देखते हैं स्क्रीन्स अवॉर्ड्स के दौरान किन फिल्मों को और किन कलाकारों को अवॉर्ड्स से नवाजा गया। आशिकी 2 फिल्म पूरे अवॉर्ड फंक्शन के दौरान छायी रही। आइये जानते हैं किसे किसे मिला स्क्रीन्स अवॉर्ड-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X