शाहरुख जैसे 8 पैक एब्स के लिए चाहिए 40 दिन
बॉलीवुड में अभिनेताओं के सिर पर 6 और 8 पैक एब्स बनाने का जुनून सवार है। एक दूसरे से बढ़कर कुछ अलग दिखने का क्रेज। अभी तक सलमान खान के ही 6 पैक एब्स की चर्चा चारों ओर थी। अब शाहरुख खान के 8 पैक एब्स फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की रिलीज से पहले ही हिट हो चुके हैं। फैंस भी शाहरुख से उनके एब्स की मेकिंग के विषय में पूछते नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने कहा कि थोड़ी सी कोशिश करके कोई भी ऐसे एब्स आराम से 40 से 50 दिनों में बना सकता है।

इससे पहले शाहरुख ने फराह खान की ही फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिये 6 पैक एब्स बनाये थे। शाहरुख ने बताया कि उन्हें एब्स बनाना अच्छा लगता है पर 8 पैक एब्स उन्होंने फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के लिए स्पेशल बनाये हैं। शाहरूख अपनी नई 8 पैक एब्स पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मेरा फिजीक बेहतर है, जिससे थोड़ी सी मेहनत से ही एब्स उभर आते हैं और इसके लिए उन्हें मेहनत नही की।
हैप्पी न्यू ईयर फिल्म का निर्माण रेड चिलीज प्रोडक्शन ने किया है, जो कि शाहरूख की ही होम कंपनी है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलगु में भी रिलीज की जा रही है। शाहरूख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में 24 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications