हांगकांग में लगेगी शाहरुख की प्रतिमा
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लंदन स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में लगी प्रतिमा को हांगकांग स्थित तुसाद म्यूजियम में लाया जाएगा। यह प्रतिमा तीन महीने के लिए यहां लाई जाएगी। इसके साथ चीनी अभिनेता जैकी चेन, हॉलीवुड अभिनेता हैरीसन फोर्ड और जॉनी डेप की प्रतिमाएं भी म्यूजियम में रखी जाएंगी।
44 वर्षीय शाहरुख की इस प्रतिमा को 2007 में लंदन स्थित म्यूजियम में लगाया गया था। हांगकांग और शंघाई के मैडम तुसाद म्यूजियम के जनरल मैनेजर ब्रेट पिजेन ने कहा, पिछले 2 वर्षो में म्यूजियम में भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई है। इन पर्यटकों को म्यूजियम में लगे 100 सैलिब्रिटीज की प्रतिमाएं देखना बहुत पसंद है। हम खुश हैं कि इन सैलिब्रिटीज की सूची में अब शाहरुख भी शामिल हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications