लेट नाइट पार्टी में दोस्तों साथ चिल करते दिखे शाहरुख खान के लाडले अबराम, लोग बोले- कम से कम इन बच्चों को...

Shahrukh Khan's son AbRam was seen chilling with friends in a late night party: शाहरुख खान अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब उनके बच्चे भी उनकी परछाईं बन गए हैं जी हां, शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम अपने क्यूट अंदाज से किसी का भी दिल जी लेते हैं, वैसे तो अबराम (AbRam) को परमिशन नहीं है कि वह पैपराजी के सामने जाकर पोज दें, लेकिन वह पिछले कुछ समय से पैपराजी से काफी इंटरैक्ट कर रहे हैं।
दोस्तों साथ पार्टी में चिल करते नजर आए अबराम
जहां पिछले दिनों वह मां गौरी खान के साथ नजर आए थे वहीं अब इस बार वह अपने दोस्तों के साथ स्पॉट किए गए हैं। जी हां, बीती रात शाहरुख खान के लाडले अबराम खान अपने दोस्त अमृता अरोड़ा के बेटे रयान और सोहेल खान के बेटे योहान के साथ पार्टी में चिल करते नजर आए। दरअसल बीते दिन सोहेल खान के बेटे योहान का जन्मदिन था। इस खास मौके पर योहान ने अपने सभी दोस्तों को न्योता दिया। इस पार्टी में सभी स्टार किड्स ने जमकर मस्ती की और लेट नाइट घर लौटे। बता दें कि सोहेल खान बच्चों को कार में बैठाते नजर आ रहे हैं और तीनों बच्चे कार से साथ में घर जाते नजर आ रहे हैं।
अबराम ने दिया पोज
बता दें कि ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनें अबराम जैसे ही पैरराजी को देखते हैं वह पैपराजी को हाथ हिलाकर पोज देते हैं। इस दौरान अबाराम के चेहरे पर डिंपल नजर आ रहा था। जिसमे वह एक दम शाहरुख खान की झलक खाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को देख फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा क्या बात है कम से कम इन बच्चों को सेल्फ केयर आती है तो वहीं दूसरे ने कहा आने वाले बॉलीवुड स्टार्स।


Click it and Unblock the Notifications











