..................... Shahrukh Khan's son abram has most innocent answer why people come to see him - Hindi Filmibeat

क्यों मन्नत के बाहर शाहरुख से मिलने आते हैं लोग..अबराम का सबसे क्यूट रिप्लाई

By Shweta

शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम की क्यूटनेस पर हर कोई फिदा रहता है। शाहरुख खान कोई भी इंटरव्यू दें उनसे अबराम के बारे में जरूर पूछा जाता है। हाल में राजीव मसंद को दिए गए इंटरव्यू में भी उन्होंने अपने बच्चों के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उनके बच्च कितने समझदार हो गए हैं।

हालांकि अबराम अभी काफी छोटे हैं और लेकिन उन्हें भी पता है कि उनके पापा क्या हैं। इस इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया कि जब कुछ भी खास होता है तो फैन्स मन्नत के बाहर आते हैं और अबराम को उन्हें देखकर हाथ हिलाना काफी अच्छा लगता है । वो इंतजार करते हैं कि पापा कब उन्हें भी अपने साथ लेकर जाएंगे।

shahrukh-khans-son-abram-has-most-innocent-answer-why-people-come-see-his-father

शाहरुख खान ने कहा कि "एक दिन आर्यन ने अबराम से पूछा कि क्या तुम जानते हो पापा से मिलने इतने सारे लोग क्यों आए हैं..अबराम ने कोई जवाब नहीं दिया। आर्यन ने फिर अबराम से पूछा कि पापा क्या करते हैं और अबराम का जबाब था शूटिंग। आर्यन ने पूछा तुम जानते हो पापा क्या हैं..अबराम का रिप्लाई था एक्टर, आर्यन ने एक बार फिर पूछा कि बाहर इतने सारे लोग क्यों मिलने आते हैं और अबराम का रिप्लाई था "क्योंकि पापा बहुत हैंडसम हैं।"

Recommended Video

Shahrukh Khan, Abram Khan THANK fans at Mannat on Eid ; Watch Video | FilmiBeat

अभी ऐसा लगता है कि अबराम को प्रजेंस ऑफ माइंड भी बिल्कुल पापा की तरह है। अगर कल को वो पापा की तरह बड़े सुपरस्टार बन जाएं तो भी कोई हैरानी नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X