Proof Pic - अब तक रईस मोड से बाहर नहीं निकल पाई हैं माहिरा!

शाहरुख खान की फिल्म रईस अभी तक माहिरा खान के दिलो दिमाग पर छाई हुई है।

By Shweta

शाहरुख खान की रईस इसी साल जनवरी में रिलीज हुई है। फिल्म हिट भी हुई और साथ ही लोगों ने रईस से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस माहिरा खान को भी काफी सराहा है। माहिरा खान भारत-पाकिस्तान के कड़वे रिश्तों की वजह से रईस प्रमोट करने भारत नहीं आ पाईं।

[सोनू निगम के खिलाफ फिर जारी हुआ फतवा..अबकी बार 'सिर काटने' पर ईनाम]

माहिरा खान लगता है आज तक रईस मोड से बाहर निकल नहीं पाई हैं। उन्होंने अपनी रईस की शूटिंग की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने साथ ही लिखा भी है कि आज से ठीक 2 साल पहले रईस की शूटिंग शुरू हुई थी। इसी की उन्होंने एक बेहद खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है।

माहिरा खान वाकई इस तस्वीर में काफी खूबसूरत लग रही हैं और साथ ही वो रईस फिल्म में भी शाहरुख खान के साथ काफी अच्छी लगी थीं। माहिरा खान को वाकई भारत में भी लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी पाकिस्तानी फिल्में और शो भी देखते हैं।

फिलहाल माहिरा खान कोई भी बॉलीवुड में कई राजनौतिक कारणों से काम नहीं कर सकती लेकिन उनके फैन्स उनका बेसब्री से इंतजार जरूर कर रहे हैं कि वो आगे भी बॉलीवुड फिल्मों में काम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X