कॉलेज से सामने आए शाहरुख खान के नोट्स, हैंडराइटिंग पर दिल हार बैठे फैंस

shahrukh khan

शाहरुख खान की कहानी भी काफी दिलचस्प है, एक नॉनफिल्मी परिवार से आने के बाद बॉलीवुड का बादशाह बनना आसान नहीं हैं। इस वक्त शाहरुख खान के कॉलेज के दिनों का एक नोट वायरल हो रहा है। बता दें कि शाहरुख खान ने एक निबंध लिखा था जोकि अब सामने आया है। इस निबंध को रेडिट नाम के एक यूजर ने साझा किया है।

मजेदार बात को ये है कि शाहरुख खान की हैंड राइटिंग इतनी शानदार है कि कोई भी इसको देखकर प्लैट हो सकता है। जी हां, सुपरस्टार की खूबसूरत लिखावट काफी अच्छी है। अगर आप इस निबंध की बात करें तो इसमें उन्होने बचपन से लेकर अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में लिखा है।

शाहरुख के फैंस उनके इस निबंध की काफी तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख खान के इस निबंध के पहले पन्ने पर उन्होने अपना नाम लिखा है, क्लास लिखी है और पिता का नाम दर्ज है। शाहरुख खान के पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद है।

इस नोट्स के मिलने के बाद शाहरुख खान के फैंस इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं और लगातार कई तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इन नोट्स को लेकर सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि अभिनेता तक ये बात शायद नहीं पहुंची है।

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस वक्त जवान को लेकर बिजी हैं और सितंबर में ये फिल्म रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान की इस फिल्म को अटली के द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में नयनतारा नजर आने वाली हैं जो कि तमिल की बेहतरीन अदाकारा हैं। जवान का पहला गाना जिंदा बंदा रिलीज हो चुका है और फैंस को वो काफी पसंद आया है।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X