ना धुरंधर ना रामायण.. शाहरुख खान की King ने मारी बाजी, 2026 में पहले ही बनी नंबर 1!
Shahrukh Khan's King IMdB List: शाहरुख खान बीते कुछ समय से धमाकेदार प्रोजेक्ट्स के साथ ही आ रहे हैं। इस वक्त वो फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं जिसमें उनके साथ लीड रोल में सुहाना खान नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज के पहले ही कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

पता चला है कि इस फिल्म ने धुरंधर और रामायण जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ी दहाड़ लगाई है। दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 2026 की आईएमडीबी के अनुसार सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की जिसमें किंग ने धमाका किया है।
किंग ने मारी बाजी
IMdB की लिस्ट की मानें तो इस साल कई फिल्में धमाका करने वाली हैं। बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की लिस्ट में 10 हिंदी फिल्में शामिल हैं और पांच तेलुगु फिल्में, तीन तमिल फिल्में, एक मलयालम फिल्म और एक कन्नड़ फिल्म शामिल हैं।
चौकने वाली बात ये है कि इसमें किंग ने बाजी मारी है और नंबर 1 की पोजीशन पर बैठी हुई है। शाहरुख खान ने इसके पहले फिल्म जवान से कहर ढाया था और धमाकेदार वापसी की थी। सुहाना खान ने इसके पहले वेब सीरीज द आर्चीज में काम किया था और काफी पसंद की गईं थीं।
ये साल बॉलीवुड के लिहाज से काफी बेहतरीन साबित होने वाला है। साल 2025 का अंत धुरंधर से हुआ है तो वहीं इसकी शुरुआत बॉर्डर 2 जैसी फिल्मों से होने वाला है। इसके अलावा इस साल सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान और शाहरुख खान की किंग आने वाली है। देखने वाली बात होगी कि साल अंत में कौन सी फिल्म इन रिकॉर्ड्स को तोड़ पाती है जो कि साल 2025 में बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications











