..................... Shahrukh Khan's Jawan Prevue Breaks Previous Records! Marks The Highest Views Within 24 Hours For Any Indian Film - Hindi Filmibeat

Shahrukh Khan की 'जवान' प्रीव्यू ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड, रिलीज के 24 घंटों में ही बनाई टॉप पर जगह!

shahrukh-khans-jawan-prevue-breaks-previous-records-marks-the-highest-views-within-24-hours

Shahrukh Khan's Jawan Prevue Breaks Previous Records: शाहरुख खान की जवान इस साल की सबसे बहुतप्रतीक्षित फिल्म है। लिहाजा, फिल्म से जुड़ी कोई भी घोषणा या झलक फैंस के लिए बेहद खास है। यही वजह है कि जवान की प्री-रिलीज़ वीडियो ने जारी होते ही धमाल मचा दिया।

शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म के टीजर ने 24 घंटे के व्यू काउंट के मामले में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में टीज़र्स और ट्रेलर्स द्वारा पहले से बनाए गए सभी पिछले रिकॉर्ड्स को आसानी से पार कर लिया है।

सभी प्लेटफार्मों पर 112 मिलियन व्यूज के साथ जवान के धमाकेदार प्रीव्यू ने मौजूदा स्टैंडर्ड्स को तोड़ दिया है, और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नया माइलस्टोन स्थापित किया है।

जवान का प्रीव्यू पहले 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियोज के रूप में सबसे टॉप पर है, जो शाहरुख खान की ग्लोबल पॉपुलैरिटी, फिल्म की यूनिवर्सल अपील और फिल्म की रिलीज के आसपास बढ़ती प्रत्याशा का बड़ा सबूत है।

जवान के रिकॉर्ड-ब्रेकिंग व्यूज से साफ होता है कि ये वीडियो सभी की उम्मीदों पर खरी उतरी है। वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शंस मिले हैं।

जवान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X