बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन के बाद, ओटीटी के लिए तैयार शाहरुख खान की 'जवान', जानें रिलीज डेट!

Jawan OTT Release Date: शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' को सिनेमाघरों में आए 34 दिन हो चुके हैं। लेकिन फिल्म अभी भी बड़े पर्दे पर मजबूती के साथ दौड़ रही है। बता दें, कमाई के मामले में जवान ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं और फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।
फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर अब तक 566.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 1117.39 करोड़ तक पहुंच चुकी है। खास बात है कि अभी भी फिल्म की कमाई हर दिन 1 करोड़ से ऊपर है।
ओटीटी रिलीज डेट
बहरहाल, बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनने के बाद, अब शाहरुख खान स्टारर जवान ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है।ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। वहीं, रिलीज डेट की बात करें.. तो रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अक्टूबर के अंत तक, 28 या 29 तारीख के आसपास स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फिल्म शाहरुख के बर्थडे (2 नवंबर) से पहले ही रिलीज की जाएगी।
खबरें थी कि नेटफ्लिक्स ने 250 करोड़ में जवान के ओटीटी राइट्स खरीदे हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बता दें, आम तौर पर थियेट्रिकल रिलीज के 45 से 60 दिनों के बाद ही, फिल्में ओटीटी पर रिलीज की जाती है। लिहाजा, जवान से भी इस महीने से आखिर तक ओटीटी पर आने की उम्मीद है।
'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications