Bollywood Highlights: शाहरुख खान की फिल्म जवान ने रचा इतिहास, ED ने बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस पर मारा छापा!

shahrukh-khans-jawan-creates-history-ed-raids-bollywood-production-house-entertainment-live-updates

Bollywood Live Updates, 7th Oct: नए दिन की शुरुआत हो चुकी है और एंटरटेनमेंट जगत नई खबरों से गुलजार है। इस हफ्ते चार फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया है। अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज समेत थैंक यू फॉर कमिंग, दोनों, 800 और खुफिया। लेकिन अफसोस बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्में बेहद धीमी रही हैं।

वहीं, दूसरी ओर शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान के साथ रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़े जा रहे हैं। जवान पहली भारतीय फिल्म बन चुकी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

इसके अलावा इन दिनों महादेव बेटिंग ऐप मामले में ईडी की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। महादेव बुक मामले में ईडी ने बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस पर छापा मारा है। सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि अंडरवर्ल्ड बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस को फाइनेंस कर रहा है।

LIVE Feed
  • Oct 7, 2023 7:52 PM

    Tiger 3 Trailer: सलमान खान की फिल्म को लेकर आई बड़ी अपडेट

    यश राज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म टाइगर 3 अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। इसका ट्रेलर कुछ ही दिनों में रिलीज कर दिया जाएगा। इस बार सलमान खान पहली दो फिल्मों से अलग कैरेक्टर में नजर आएंगे। उनके साथ एक बार फिर फैंस को कटरीना कैफ की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस बीच ट्रेलर के रन टाइम और सीबीएफसी की तरफ से मिले सर्टिफिकेट की डिटेल सामने आई है। टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेलर को बिना किसी कट के सीबीएफसी से पास कर दिया गया है। 16 अक्टूबर को सलमान खान की इस फिल्म का ट्रेलर फाइनली लॉन्च होगा और फैंस इसे बिना किसी एडिशन के देख सकेंगे।

    Tiger 3 Trailer: सलमान खान की फिल्म को लेकर आई बड़ी अपडेट
  • Oct 7, 2023 7:32 PM

    सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने की शानदार तस्वीरें देख, फैंस हुए खुश

    रणबीर कपूर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करके फैंस का दिल जीत लिया है। इन फोटो में एक्ट्रेस का अनोखा अंदाज नजर आ रहा है।

  • Oct 7, 2023 7:16 PM

    पहली बार सिंगल म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगे एक्टर शारिब हाशमी

    द फैमिली मैन से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना चुके एक्टर शारिब हाशमी जल्द ही सिंगल म्यूजिक वीडियो में दिखाई देने वाले हैं। कुछ समय पहले उनके इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर रिलीज किया गया था और अब इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने गाने के आने की डेट भी साझा की है।

  • Oct 7, 2023 7:09 PM

    सोनम कपूर ने फैशन समिट में 1.7 लाख की ड्रेस पहनकर बिखेरा अपना जलवा, खूबसूरती के कायल हुए लोग

    Sonam Kapoor Rs 1.7 lakh dress: बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की बड़ी बेटी और हिंदी सिनेमा जगत की स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनम कपूर हमेशा ही अपनी स्टाइल, अपने कपड़े और अपने अतरंगी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोनम कपूर के पास एक से बढ़कर एक शानदार ड्रेस का कलेक्शन हैं। हाल ही में सोनम ने फैनश समिट में लाखों की ड्रेस पहनकर अपना जलवा विखेरा।

    सोनम कपूर ने फैशन समिट में 1.7 लाख की ड्रेस पहनकर बिखेरा अपना जलवा, खूबसूरती के कायल हुए लोग
  • Oct 7, 2023 6:53 PM

    सुष्मिता सेन ने 'आर्या 3' की रिलीज का फैंस को दिया हिंट

    सुष्मिता सेन पिछले काफी समय से किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुष्मिता ने हाल ही में अपनी शानदार सीरीज के तीसरे सीजन के जल्द रिलीज होने का हिंट दिया है। सुष्मिता सेन ने एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शेरनी के लौटने का वक्त आ गया है।' जैसे ही अभिनेता ने जानकारी दी, उनके प्रशंसक और को स्टार्स उनके आगामी प्रोजेक्ट पर प्यार बरसाने लगे। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो 'आर्या' सीजन 3 आधिकारिक तौर पर 3 नवंबर, 2023 से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

  • Oct 7, 2023 6:18 PM

    हिंदी में नहीं रिलीज होगी विजय और संजत दत्त की फिल्म 'लियो', जानें वजह

    साल की चर्चित फिल्मों में लियो का नाम भी शामिल है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे फैंस ने खूब सराहा है। 'लियो' के प्रोड्यूसर ललित कुमार ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ लाइव सेशन किया। इस दौरान ललित ने एक ऐसी न्यूज शेयर की, जिसने फैंस को निराश कर दिया। ललित का कहना है कि नेशनल मल्टीप्लेक्स में 'लियो' हिंदी में रिलीज नहीं होगी। यानी कि महीनों से फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 'लियो' को हिंदी में नहीं देख पाएंगे। ललित का कहना है कि पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में इसलिए मूवी हिंदी में रिलीज नहीं की जा रही है, क्योंकि इनकी मांग है कि फिल्म को आठ हफ्ते तक थिएटर्स में दिखाना चाहिए और फिर ओटीटी पर प्रदर्शित किया जाना चाहिए।

  • Oct 7, 2023 5:48 PM

    "सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे",- महादेव ऐप मामले में फंसे बॉलीवुड स्टार्स पर कंगना रनौत का बयान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस हमेशा ही अपनी फिल्मों और एक्टिंग के साथ साथ अपने बिंदास अंदाज और बयानो के लिए जानी जाती हैं। कितनी बार ऐसा होता है कि कंगना रनौत इसके चलते विवादों में भी फंस जाती हैं पर कंगना कभी कभी अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में जो बॉलीवुड सेलेब्स महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप घोटाले में फंसले हुए नजर आ रहे हैं उनको लेकर कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया है।

  • Oct 7, 2023 5:09 PM

    विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने व्हाइट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस ने लुटाया प्यार

    Vikrant Massey Wife Sheetal Thakur: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इस समय अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ एक्टर की बहुचर्चित फिल्म आने वाली हैं और दूसरी तरफ एक्टर पिता बनने वाले हैं उसको लेकर काफी उत्साहित है। हाल ही में विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की है।

  • Oct 7, 2023 5:05 PM

    'जवान' के शुरू होते ही शाहरुख खान के फैंस ने थिएटर में फोड़े सुतली बम और रॉकेट, मची आफरा तफरी

    Shah Rukh Khan Jawan: शाहरुख खान के क्रेजी फैंस ने शुक्रवार की रात मालेगांव के कमलदीप थिएटर में लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर रिलीज 'जवान' के शुरू होने के तुरंत बाद पटाखे, सुतली-बम फोड़े और कई रॉकेट भी दागे, जिससे कई दर्शक डर गए। जैसे ही अंदर आतिशबाजी शुरु हुई, थिएटर मैनेजर ने शो रोक दिया और लाइटें चालू कर दी। कई फैंस सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख की हरकतों पर खुशी से नाचते, ताली बजाते और झूमते देखे गए, जिसके अन्य दर्शकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

  • Oct 7, 2023 4:28 PM

    दिशा पाटनी के लेटेस्ट फोटोशूट ने काटा बवाल

    दिशा पाटवी ने हाल ही में मैग्जीन के लिए लेटेस्ट फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है। दिशा की ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो गई है और उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।

  • Oct 7, 2023 3:29 PM

    अनु मलिक ने 'सा रे गा मा पा' के नए सीजन को ''मैजिक ऑफ ऑरिजनैलिटी'' बताया

    रियलिटी सिंगिंग शो 'सा रे गा मा पा' नए अवतार के साथ वापस आ रहा है। इस बार शो में पहले से अधिक चुनौतियां हैं। संगीतकार अनु मलिक ने शो के नए सीजन को ''मैजिक ऑफ ऑरिजनैलिटी'' बताया। जजों में से एक अनु मलिक ने शो के नए विचार के बारे में अपना उत्साह साझा किया और बताया,“यह पहली बार है कि रचनात्मक टीम प्रतियोगी को प्रतिष्ठित निर्माताओं द्वारा रचित एक मूल गीत देकर एक मूल गायक को लॉन्च करने का यह शानदार विचार लेकर आई है।

  • Oct 7, 2023 3:01 PM

    टाइगर, शाहिद, वरुण ने 'गणपथ' के गाने 'हम आए हैं' पर किया जोरदार डांस

    बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने अपकमिंग फिल्म 'गणपथ : ए हीरो इज बॉर्न' से अपने लेटेस्ट पार्टी एंथम 'हम आए हैं' पर शाहिद कपूर और वरुण धवन के साथ डांस रिहर्सल वीडियो की एक झलक साझा की है। 'गणपथ' में टाइगर और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। निर्माताओं ने हाल ही में फुट-टैपिंग ट्रैक 'हम आए हैं' लॉन्च किया, जिसने दर्शकों को इसके चेन हुक स्टेप से बांधे रखा। इंस्टाग्राम पर टाइगर ने पर्दे के पीछे का एक वीडियो साझा किया, जिसमें टाइगर के साथ शाहिद कपूर और वरुण धवन को भी गाने पर थिरकते देखा जा सकता है।

  • Oct 7, 2023 2:28 PM

    ब्राजीलियाई फुटबॉलर नेमार बने बेटी के पिता

    ब्राजीलियाई फुटबॉलर नेमार अपनी गर्लफ्रेंड ब्रूना के साथ बनें बेटी के पिता बने। बता दें, नेमार ने ब्रूना और अपने रिश्ते को हमेशा गुप्त रखा था। लेकिन इस साल अप्रैल के महीने में नेमार ने ब्रूना की प्रेग्नेंसी की तस्वीरें पोस्ट कर उनके साथ अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया था।

  • Oct 7, 2023 1:06 PM

    भारत वापस लौटे गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय

    गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय के इटली में एक घातक दुर्घटना में बच जाने के कुछ दिनों बाद, अब भारत लौट आये हैं। यह खबर ओबेरॉय रियल्टी द्वारा एक आधिकारिक बयान के साथ साझा की गई थी, जिसमें लिखा था, "हमारे अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री विकास ओबेरॉय और उनकी पत्नी श्रीमती गायत्री ओबेरॉय 2 अक्टूबर 2023 को सार्डिनिया, इटली में दुर्घटना का शिकार हो गए थे। भगवान की कृपा से वे दोनों सुरक्षित हैं। और सुरक्षित मुंबई अपने घर वापस लौट आए हैं।"

  • Oct 7, 2023 11:38 AM

    थैंक यू फॉर कमिंग Day 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन (शुक्रवार) को 1.06 नेट का कलेक्शन किया। इस फिल्म को भारत सहित दुनिया भर में केवल 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। करण बूलानी निर्देशित इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से A रेटिंग मिली है।

  • Oct 7, 2023 11:29 AM

    प्रग्नेंट हैं विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

    एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए शीतल ने समुद्र तट के किनारे अपने बेबी बंप को दिखाते हुए अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "mumma इन मेकिंग"..

  • Oct 7, 2023 11:15 AM

    अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' के लिए निराशाजनक शुक्रवार, जानें कलेक्शन

    अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'मिशन रानीगंज' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन फिल्म पहले दिन दर्शकों को थियेटर तक लाने में सफल नहीं रही है। जिसका असर फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन पर भी साफ दिखा। टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी ये रेस्क्यू ड्रामा ने पहले दिन, यानि की शुक्रवार को 2.8 करोड़ की कमाई की है।

  • Oct 7, 2023 10:12 AM

    टाइगर 3 के सेट से कैटरीना कैफ की फोटो लीक, जबरदस्त बाइक स्टंट करते आईं नजर

    सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' इस साल की बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। 16 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाने वाला है। वहीं, इससे पहले फिल्म के सेट से कैटरीना की एक तस्वीर रिलीज हुई है, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ जाएंगे। टाइगर 3 के सेट से लीक हुई एक तस्वीर में कैटरीना कैफ को बाइक से कूदते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने ऑल-ब्लैक बाइकिंग गियर और हेलमेट पहना हुआ है। ये तस्वीर एक फैन पेज पर शेयर की गई है।

    टाइगर 3 के सेट से कैटरीना कैफ की फोटो लीक, जबरदस्त बाइक स्टंट करते आईं नजर
  • Oct 7, 2023 9:24 AM

    करीना कपूर ने शुरु की सिंघम अगेन की शूटिंग

    रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग शुरु हो चुकी है। जहां अजय देवगन पहले ही शूट शुरु हो चुके हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर भी अब सेट पर पहुंच चुकी हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर हैदराबाद से एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X