..................... Shahrukh Khan's Jawan creates history, crosses 3.50 cr footfall; highest for an Indian movie in 2023 - Hindi Filmibeat

'जवान' के रिकॉर्ड्स बनाने का सिलसिला जारी, दर्शकों की संख्या पहुंची 3.50 करोड़ तक, पठान और गदर 2 को पछाड़ा

shahrukh-khans-jawan-creates-history-crosses-3-50-cr-footfall-highest-for-an-indian-movie-in-2023

Jawan creates history: शाहरुख खान स्टारर जवान अब भी सुर्खियों में बनी हुई है। रिलीज के महीने भर बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में दौड़ रही है और जबरदस्त कमाई कर रही है। खास बात है कि फिल्म ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जी हां, किंग खान की जवान एक ऐसी फिल्म बन गई है जिसे 3.50 करोड़ दर्शकों ने देख लिया है, जो 2023 में किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है।

एटली के निर्देशन में बनी इस एक्शन एंटरटेनर को देखने के लिए पहली दिन से ही बड़ी संख्या में दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख किया। इनमें कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो सिर्फ एक नहीं बल्कि कई बार जवान देखने के लिए थिएटर्स गए और बिग स्क्रीन पर फिल्म को एंजॉय किया।

गदर 2 और पठान को छोड़ा पीछे

जवान के लिए फैन्स की इसी दीवानगी ने आज जवान देखने वालों की सख्यां को 3.50 करोड़ तक पहुंचा दिया है, जो 2023 में किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है। खास बात है कि इसी के साथ जवान ने पठान (3.4 करोड़) और गदर 2 (3.3 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन बता दें, आज तक की सबसे ज्यादा फुटफॉल यानि की दर्शक बटोरने वाली फिल्म है शोले। जिसका रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। इस फिल्म को 18 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा था।

यहां देंखे सबसे ज्यादा फुटफॉल (दर्शक) पाने वाली फिल्में:

शोले- 18.25 करोड़
बाहुबली 2- 10.77 करोड़
मदर इंडिया- 10 करोड़
मुगल-ए-आज़म - 9.25 करोड़
हम आपके हैं कौन- 7.79 करोड़
मुकद्दर का सिकंदर- 7 करोड़
क्रांति- 6.15 करोड़
गंगा जमुना- 5.85 करोड़
श्री 420 - 5.58 करोड़
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे- 5.55 करोड़

Read more about: jawan box office shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X