..................... Shahrukh Khan's Jawan advance booking is making history, 6 am shows housefull, becomes first film to have 5 AM show - Hindi Filmibeat

Jawan: इतिहास बना रही है शाहरुख खान की 'जवान', इन शहरों में देख पाएंगे सुबह 5 बजे पहला शो

shahrukh-khans-jawan-advance-booking-is-making-history-6-am-shows-housefull-5-am-shows-introduced

Jawan advance booking: इस साल की शुरुआत में पठान के साथ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के बाद, शाहरुख खान अपनी नई फिल्म जवान के साथ एक और सुनामी लाने के लिए तैयार हैं। फिल्म को लेकर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे शाहरुख खुद अपने ही बनाए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

फिल्म की रिलीज के 7 दिनों पहले से इसकी एडवांस बुकिंग शुरु कर दी गई है और बता दें, रिलीज से पहले ही यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम कर रही है। एडवांस बुकिंग में फिल्म के टिकट धड़ाधड़ बिक रहे हैं। हर घंटे यह आंकड़े सबको चौंका रहे हैं। फिल्म की रिलीज में अभी तीन दिन हैं, और अभी ही 3 लाख से ऊपर टिकट बेचे जा चुके हैं।

बढ़ाए जा रहे हैं फिल्म के शोज

एटली द्वारा निर्देशित ये फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर डिमांड ऐसा है कि कई जगहों पर इसका पहला शो सुबह 6 बजे का रखा गया। और ज्यादातर शोज हाउसफुल भी हो चुके हैं। यही देखते हुए कोलकाता में फिल्म के शोज में बढ़ोतरी की जा रही है और फिल्म का एक शो सुबह 5 बजे का रखा जा रहा है।

कोलकाता और बिहार में सुबह 5 बजे का फर्स्ट शो

शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म को इतना रिस्पॉन्स मिल रहा है कि कई शहरों ने फिल्म के लिए सुबह के शो की बुकिंग शुरू कर दी है। मुंबई के प्रतिष्ठित गेयटी गैलेक्सी थिएटर में सुबह 6 बजे का शो पाकर इतिहास रचने के बाद, यह फिल्म 7 सितंबर को सुबह 5 बजे कोलकाता के मिराज सिनेमा में प्रदर्शित की जाएगी। वहीं, बिहार के मोतिहारी स्थित संजय सिनेप्लेक्स में भी फिल्म सुबह 5 बजे शुरु होने वाली है।

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X