शाहरुख खान के डुप्लीकेट ने सुहाना खान से मांगी सेल्फी, एक्ट्रेस ने कर डाला ये काम? Video Viral

Suhana Khan Shahrukh Khan Duplicate- सुहाना खान इस वक्त अपने वीडियो को लेकर चर्चा में जिसमें उनके साथ उनके पापा यानि शाहरुख खान का डुप्लीकेट नजर आया था। सुहाना खान इस दौरान अनन्या पांडे की वेब सीरीज कॉल में बे के इवेंट के लिए पहुंची थीं।
वापस निकलते वक्त एक शख्स सामने आया जो शाहरुख खान का फैन लग रहा था। उसने पूरी तरह से खुद को शाहरुख खान की तरह स्टाइल किया हुआ है। सुहाना खान से इस शख्स सेल्फी के लिए कहा और सुहाना खान मान गईं।
लेकिन जैसे ही वो तस्वीर क्लिक करने लगा वो आगे निकल गईँ। उसके एक्सप्रेशन से आपको समझ में आएगा कि शायद उसको सेल्फी नहीं मिली है। इस बाद सुहाना खान अपनी गाड़ी में बैठकर निकल जाती हैं।
वायरल हुआ वीडियो
ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सुहाना खान को अपने पिता के डुप्लीकेट के साथ देखकर लोग कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वह खुद डुप्लिकेट SRK है।'' एक ने लिखा, ''उसने जो किया है, मीडिया उसका दीवाना हो रहा है।'' एक ने लिखा, ''वह असली शाहरुख की डुप्लीकेट हैं।'' एक ने लिखा, ''लोगों की तो चाहत बहुत है और कोई है जो बस तुम्हें देख कर खुश है।'' एक ने लिखा, ''उसको अकेले छोड़ दो।''
द आर्चीज थी पहली फिल्म
जोया अख्तर की इस फिल्म द आर्चीज के साथ सुहाना ने डेब्यू किया था। उनके अलावा श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी नजर आए थे। इन तीनों की ये पहली फिल्म थी। सुहाना खान को उनके सुपरस्टार पापा शाहरुख खान के साथ भी देखा जाता सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि सुहाना खान को शाहरुख खान के साथ एक फिल्म ऑफर हुई है जिसको उन्होने कुबूल कर लिया है। अब ये धमाका कब होता ये तो देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications











