..................... Shahrukh Khan's Dunki has not been postponed, all set to clash with Salaar on Christmas - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान स्टारर डंकी की रिलीज डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सालार से क्लैश है पक्की!

shahrukh-khans-dunki-has-not-been-postponed-all-set-to-clash-with-salaar-on-christmas

Dunki Release Date: ब्लॉकबस्टर पठान और जवान के बाद फैंस को अब बेसब्री से शाहरुख खान की अपकमिंग रिलीज डंकी का इंतजार है। यह फिल्म क्रिस्मस 2023 पर रिलीज के लिए तैयार है। इस बात का ऐलान खुद शाहरुख भी अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर चुके हैं।

'डंकी' एक बहुत ही खास फिल्म है, जिसके साथ पहली बार राजकुमार हिरानी और शाहरुख जुड़े हैं। वहीं, इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट तापसी पन्नू होंगी। बीते कुछ दिनों से फिल्म की रिलीज को लेकर अफवाहें सामने आ रही हैं कि फिल्म की क्रिसमस 2023 रिलीज पोस्टपोन हो गई है। लेकिन बता दें, इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। फिल्म अपने तय डेट पर ही आएगी।

डंकी vs सालार है फाइनल

दरअसल, डंकी क्रिसमस पर सोलो रिलीज नहीं हो रही है। बल्कि इसी दिन प्रशांत नील द्वारा निर्देशित प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म सालार भी रिलीज हो रही है। दोनों फिल्में 22 दिसंबर, 2023 को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है।

जब से दोनों फिल्मों के क्लैश की खबरें आई हैं, सोशल मीडिया पर फैन वॉर देखा जा रहा है। दो इतनी बड़ी फिल्मों के टकराने की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में भी हंगामा मच गया है और हर ओर यही चर्चा है। कोई शक नहीं कि यदि सालार और डंकी एक ही दिन रिलीज होती है.. तो ये दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर भारी प्रभाव डालेगा।

उत्तर भारत में डंकी के सामने सालार कहीं नहीं टिकेगी। लेकिन साउथ में प्रभास की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। भले प्रभास की पिछली कुछ फिल्में (साहो, राधे श्याम, आदिपुरुष) सुपरफ्लॉप रही हैं.. लेकिन वहां पहले दिन 'सालार' का पलड़ा भारी रहने के आसार हैं।

Read more about: dunki shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X