..................... Shahrukh Khan's daughter Suhana Khan buys land in Alibaug for Rs. 12.91 crore, even before first film release - Hindi Filmibeat

Suhana Khan: पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी

By Filmibeat Desk

shahrukh-khans-daughter-suhana-khan-buys-land-in-alibaug-for-rs-12-91-crore-even-before-first-film

Suhana Khan buys land in Alibaug: सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनकी पहली फिल्म 'द आर्चीज' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही सुहाना ने अलीबाग में अपनी एक काफी मंहगी प्रॉपर्टी खरीद ली है।

सुहाना खान ने अलीबाग में तीन घरों के साथ 1.5 एकड़ की ये प्रॉपर्टी 12.91 करोड़ रुपये में खरीदी है। बता दें, पूरी जमीन 1.5 एकड़ की है, जिसमें 1,750 स्क्वेयर फीट में घर बना हुआ है। यह प्रॉपर्टी समुंद्र ने किनारे है। खास बात है कि इसी इलाके में सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण की प्रॉपर्टी भी हैं।

Recommended Video

SRK Daughter Suhana Khan Acting छोड़ बनीं किसान? Alibaug में खरीदी ₹12.91 Cr की Farm Land |FilmiBeat

सुहाना ने खरीदा फॉर्मलैंड, खुद को बताया किसान

1 जून को पंजीकृत लेनदेन से पता चलता है कि सुहाना द्वारा ₹77.46 लाख का स्टांप शुल्क भुगतान किया गया था। यह संपत्ति डेजा वू फार्म प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत है, जिसके निदेशक शाहरुख खान की सास सविता छिब्बर और भाभी नमिता छिब्बर हैं। खास बात है कि सुहाना ने फॉर्मलैंड यानि की खेती करने वाली जमीन खरीदी है और कागजों में खुद को 'किसान' बताया है।

थाल गांव अलीबाग शहर से 12 मिनट की दूरी पर है। कथित तौर पर यहां शाहरुख खान की भी एक संपत्ति है, जिसमें एक स्विमिंग पूल और एक हेलीपैड है। उन्होंने बंगले पर 52वें जन्मदिन की शानदार पार्टी रखी थी।

बता दें, अपनी पहली फिल्म के अलावा, 23 साल की सुहाना ने इस साल अप्रैल में एक कॉस्मेटिक ब्रांड के साथ अपना पहला ब्रांड एंडोर्समेंट साइन किया था। यूके के आर्डिंगली कॉलेज से स्नातक करने वाली सुहाना ने 2022 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स से एक्टिंग की डिग्री पूरी की।

Read more about: suhana khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X