ज़ीरो TRAILER: शाहरुख खान की सुपर बिग बजट फिल्म- दमदार अंदाज से करेंगे धमाका!
शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ज़ीरो का ट्रेलर 2 नवंबर को रिलीज किया जा रहा है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। कारण है फिल्म की कहानी, जिसका अंदाजा अभी तक नहीं लगाया गया है। फिल्म में शाहरुख खान एक बौने आदमी का किरदार निभा रहे हैं।
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की वजह से सेंसर बोर्ड मेरी फिल्म पास नहीं कर रही है'
फिल्म के दो टीजर रिलीज किये गए हैं.. पहला 1 जनवरी और दूसरा टीजर ईद के मौके पर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। दूसरे ट्रेलर में निर्देशक ने शाहरुख- सलमान की जोड़ी दिखाकर फैंस को इस फिल्म के लिए और भी उत्साहित कर दिया। लेकिन अब तक फिल्म की दोनों एक्ट्रेस की झलक नहीं मिल पाई है।

ज़ीरो 2018 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में है। स्टारकास्ट के साथ साथ फिल्म की अनोखी कहानी की वजह से यह घोषणा के साथ ही सुर्खियों में आ गई थी। लेकिन फिल्म कैसी होगी.. इसका थोड़ा बहुत अंदाज अब ट्रेलर देखकर लगाया जा सकता है।
फिल्म में वीएफएक्स का काफी इस्तेमाल हुआ है, जिस वजह से बजट में काफी इजाफा हुआ है। जीरो में शाहरुख ने एक बौने आदमी का किरदार निभाया है। उन्हें वीएफएक्स के जरीए बौना दिखाया गया है। लिहाजा, फिल्म का बजट 180 करोड़ तक पहुंच चुका है। बहरहाल, यहां जानें जीरो ट्रेलर से क्या है उम्मीदें-


Click it and Unblock the Notifications