रिलीज होते ही- शाहरुख खान की 'ज़ीरो' ट्रेलर ने तोड़ दिया धमाकेदार RECORD
शाहरुख खान की फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बता दें, ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है। खास बात है कि ट्रेलर ने रिलीज होते ही एक रिकॉर्ड भी बना लिया है। जीरो ट्रेलर को 24 घंटों में 54 मिलियन बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही यह भारत में 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन चुकी है।
दबंग 3 से धमाकेदार DEBUT- 2020 में अपनी भांजी को लांच करेंगे सलमान खान!
जी हां, जीरो ने सोशल मीडिया पर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, संजू और बाहुबली 2 जैसी फिल्मों को पीछे कर दिया है। जहां बाहुबली 2 हिंदी को पहले 24 घंटों में 21.8 मिलियन बार देखा गया था। रणबीर कपूर की संजय दत्त बॉयोपिक को 19 मिलियन व्यूज मिले थे। वहीं, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को 22 मिलियन बार देखा गया है। लेकिन इन सबसे आगे है जीरो- जिसे 24 घंटों में 41 मिलियन बार देखा गया है।

इस टॉप लिस्ट में सलमान खान की टाईगर जिंदा है (13 मिलियन), पद्मावत (15 मिलियन) और सलमान की रेस 3 (18.5 मिलियन) भी शामिल है। जाहिर है जीरो का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है।
सलमान के बारे में शाहरुख ने कहा एक शब्द- फैंस हो गए बेहद इमोशनल
शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर इस ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है। खास बात है कि आनंद एल राय की इस फिल्म में सारे स्टार्स बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.. जैसा आज तक उन्हें नहीं देखा गया है। और तीनों ही स्टार्स की अपना तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं.. कैटरीना एक डिप्रेशन से ग्रेसित सुपरस्टार बनी हैं। जबकि अनुष्का शर्मा बल्जिंग डिस्क नाम की बीमारी से ग्रसित दिखाई गई हैं। अनुष्का का किरदार फिल्म में एक वैज्ञानिक का है।


Click it and Unblock the Notifications











