ईद के बाद.. शाहरुख खान अब करेंगे दिवाली धमाका- आमिर खान के साथ!
आनंद एल राय की फिल्म जीरो का दूसरी टीजर रिलीज किया जा चुका है। शाहरुख- सलमान की जबरदस्त जोड़ी ने सोशल मीडिया पर हंगामा कर दिया है। फैंस फिल्म के लिए अब पूरी तरह बेसब्र हो चुके हैं। टीजर शेयर करते हुए निर्देशक ने लिखा है कि फैंस को अगला सरप्राइज दिवाली पर मिलेगा। यानि की ईद के बाद अब दिवाली पर होगा धमाका।
जीरो में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में दिखेंगे। जबकि फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला टीजर 1 जनवरी यानि की न्यू ईयर पर रिलीज किया गया.. दूसरा टीजर ईद पर.. और अब ट्रेलर दिवाली पर आ सकती है। कोई शक नहीं कि शाहरुख की यह फिल्म बिल्कुल अलग तरह की होने वाली है।

गौरतलब है कि शाहरुख की यह फिल्म लगभग 180 करोड़ के बजट पर तैयार हो रही है। जीरो में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदारों में दिखेंगी। जबकि सलमान समेत कई बॉलीवुड सितारे कैमियो करते नजर आएंगे..


Click it and Unblock the Notifications