शाहरुख खान का दिसंबर धमाका- जबरदस्त प्लानिंग- छप्पड़ फाड़ कर होगी कमाई!

शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, बतौर प्रोड्यूसर शाहरुख फिल्म के प्रमोशन की प्लानिंग शुरु कर चुके हैं। देखा जाए तो शाहरुख फिल्म प्रमोशन के मामले में किंग हैं। चेन्नई एक्सप्रेस हो या रईस.. या हैप्पी न्यू ईयर.. शाहरुख ने हर फिल्म का प्रमोशन अलग अलग अंदाज में किया है।

करण जौहर ने की अपनी अगली फिल्म की घोषणा- तख्त, 7 सुपरस्टार्स के साथ

आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म जीरो काफी बड़े बजट पर बनाई जा रही है। लिहाजा, फिल्म का प्रमोशन भी काफी अलग स्तर का होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख जीरो का प्रमोशन सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी करने वाले हैं।

Shahrukh Khan

जी हां, भारत के अलग अलग शहरों के साथ साथ विदेश में भी शाहरुख अलग अलग शहरों में जाएंगे और फैंस के बीच फिल्म का प्रमोशन करेंगे। जाहिर है ओवरसीज में शाहरुख की पॉपुलैरिटी का फायदा फिल्म को जरूर मिलेगा।

जीरो 180 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बन रही है। लिहाजा, किंग खान चाहते हैं कि जीरो का प्रमोशन इतना जबरदस्त हो कि कमाई के मामले में यह फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ दे। फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदारों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X