कल रात आप सोते रह गए और शाहरूख खान ने किया धमाका: ज़ीरो का छोटा ट्रेलर, एकदम नया PROMO
शाहरूख खान की ज़ीरो को रिलीज़ होने में ठीक एक महीना बचा है और इसलिए फिल्म का नया प्रोमो बाहर आ चुका है। इस प्रोमो में बऊआ सिंह के बारे में कुछ रोमांटिक बातें पता चलेंगी। दरअसल, शाहरूख खान ने ट्विटर पर ही बऊआ सिंह से पूछा था कि तुमसे लोगों को प्यार क्यों हो जाता है। क्या तुम्हारे बाल अच्छे हैं इसलिए?
अब शाहरूख खान के इसी सवाल का जवाब है बऊआ सिंह का ये नया प्रोमो। और इस प्रोमो में बऊआ सिंह बताएगा कि लोगों को उससे प्यार कैसे हो जाता है, केवल FYI यानि कि FOR YOUR INNFORMATION! और आपको भी ये जानकारी पाकर अच्छा बहुत लगेगा।
गौरतलब है कि ज़ीरो का प्रोमोशन शाहरूख खान ने इस साल 1 जनवरी से ही शुरू कर दिया था जब फिल्म का टीज़र बाहर आया था जिसमें एक छोटे कद के शाहरूख खान कई तरह से नाचते दिखाई दिए। इसके बाद ईद पर फिल्म का शाहरूख - सलमान टीज़र रिलीज़ हुआ जिसने सबको दीवाना बना दिया।

शाहरूख खान के जन्मदिन पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ जिससे फिल्म में अनुष्का शर्मा औऱ कैटरीना कैफ के किरदारों पर रोशनी पड़ी। और अब जाकर फिल्म की रिलीज़ से ठीक एक महीना पहले, फिल्म का ये नया प्रोमो रिलीज़ हुआ है। शाहरूख खान ने इस प्रोमो को खुद शेयर किया है।


Click it and Unblock the Notifications