Zero Trailer First Review: रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर, एकदम जबरदस्त परफॉर्मेंस, सबसे शानदार फिल्म
Recommended Video

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी मौके पर आ रहा है उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो' का धमाकेदार ट्रेलर। जीरो का ट्रेलर आज ही लॉन्च होगा लेकिन रिलीज से पहले इस ट्रेलर को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहे हैं। जो भी ये ट्रेलर देखकर आ रहा है बस तारीफों पर तारीफें ही किए जा रहा है। बीते दिनों ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जीरो का ट्रेलर देखकर सोशल मीडिया पर फैंस को तगड़े सरप्राइज के लिए तैयार रहने की वहीं अब इस ट्रेलर को करण जौहर ने भी देख लिया है और उनका रिएक्शन तो बस पूछिए ही मत।
[अजय देवगन ने भुलाया गुस्सा, इस सुपरस्टार से फिर मिलाया हाथ, एक और 100 करोड़ी फिल्म!]
करण जौहर ने जीरो का ट्रेलर देखने के बाद सोश मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने जीरो को अभी से ही ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है। उन्होंने लिखा कि 'जीरो का ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि इसका लेखन ही ब्लॉकबस्टर है। शानदार शाहरुख खान के लिए ये कैरेक्टर उनके करियर का अब तक का बेस्ट रोल है। अनुष्का शर्मा की परफॉर्मेंस जानदार है। वहीं कैटरीना की एंट्री का सीन धमाकेदार है। ये वाकई जबरदस्त साबित होने वाला है।' करण जौहर के इस ट्वीट ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है।

बता दें कि जीरो में शाहरुख खान पहली बार एक बौने के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के अब तक कई टीजर रिलीज हो चुके हैं, जिनमें शानदार शाहरुख और जानदार डायलॉग्स की झलक देखने को मिल चुकी है। फिल्म की खास बात सलमान खान का कैमियो भी है। वहीं इस फिल्म में तगड़े VFX ने इसे इस साल की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक बना दिया है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें जीरो के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें-
यहां देखें करण जौहर का ट्वीट


Click it and Unblock the Notifications











