इन फिल्मों से शाहरूख खान ने तोड़ा है फैंस का भरोसा- क्या ZERO होगी शामिल!
शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ ने फिल्म को पसंद किया है, तो कुछ ने सिरे से नकार दिया है। बता दें, शाहरुख की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही हैं। अब यह देखना है कि क्या जीरो भी शाहरुख खान की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल होगी?
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ज़ीरो काफी स्तर पर बनी है। फिल्म का बजट लगभग 150-160 करोड़ तक का है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ से ऊपर का आंकड़ा पार करना होगा। लेकिन फिल्म को मिल रहे निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ के बाद यह आंकड़ा जीरो के लिए काफी मुश्किल दिखता है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म मंगलवार यानि की क्रिसमस तक अच्छा बिजनेस करेगी।

क्रिसमस के बाद फिल्म की कमाई काफी नीचे आ सकती है। फिल्म का 100 करोड़ क्लब में आना फाइनल माना जा रहा है। लेकिन इस वक्त शाहरुख खान को एक हिट फिल्म की अदद जरूरत है। दिलवाले, हैप्पी न्यू ईयर, जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों के बाद शाहरूख खान ने अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग गवां दी है।


Click it and Unblock the Notifications