शाहरुख खान की ज़ीरो रिलीज- बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 1st Show, जानें हाल
Recommended Video

सुपरस्टार शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म जीरो आज देशभर में रिलीज हो चुकी है। बता दें, फिल्म के सुबह के शोज का ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट ऐवरेज है। हालांकि शाम के शोज में बढ़ोतरी की उम्मीद है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म शाहरुख की सबसे मंहगी फिल्म है। लिहाजा, फिल्म को लेकर काफी क्रेज है।
[यहां पढ़ें- ज़ीरो फिल्म रिव्यू ]
रिपोर्ट्स की मानें तो जीरो ने देशभर में 50-55 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दिखाई है, जो कि ऐवरेज है। मुंबई और पुणे में फिलहाल बुकिंग धीमी है लेकिन शाम तक तेजी पकड़ने की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली और बैंगलुरु में ऑक्यूपेंसी काफी शानदार है। फिल्म किसी छुट्टी वाले दिन रिलीज नहीं हुई है। जिस वजह से सुबह के शोज को कम दर्शक मिल रहे हैं। लेकिन शुक्रवार शाम से रविवार तक फिल्म शानदार कमाई कर सकती है।

जीरो भारत में 4380 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। जबकि ओवरसीज में 1585 स्क्रीन पर। यानि की वर्ल्डवाइड फिल्म 5965 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। जिसके बाद जीरो से अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा सकती है। समीक्षकों से फिल्म को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। खासकर शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का के अभिनय की जबरदस्त तारीफ की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications