शाहरुख खान की जीरो फ्लॉप- बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करेगी 'सिंबा'
शाहरुख खान की फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। पहले वीकेंड तक फिल्म मुश्किल से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है। वहीं, इस शुक्रवार यानि की 28 दिसंबर को रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा रिलीज होने वाली है। जाहिर है जीरो के फ्लॉप हो जाने का अब सिंबा को काफी फायदा मिलने वाला है। सिंबा बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दे सकती है।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह और सारा अली खान मुख्य किरदारों में दिख रहे हैं। जबकि अजय देवगन का कैमियो भी तारीफ बटोर रहा है। कोई दो राय नहीं कि रोहित शेट्टी के फिल्मों की अपनी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है। गोलमाल हो या सिंघम.. रोहित शेट्टी की मसाला इंटरटेनर एक खास दर्शक वर्ग को खूब पसंद आती है।

वहीं, अब जबकि जीरो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं दे पा रही है। उम्मीद है कि सिंबा को स्क्रीन के मामले में भी फायदे मिलने वाला है क्योंकि डिस्ट्रिब्यूटर्स घाटा सहकर तो जीरो नहीं दिखाने वाले। ऐसे में सिंबा 15 करोड़ से ऊपर का ओपनिंग दे सकती है। वहीं, फिल्म को न्यू ईयर की छुट्टियों का भी फायदा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications