शाहरुख खान का 200 करोड़ी दांव 'जीरो'- बॉक्स ऑफिस से पहले ही कमा लिया प्रॉफिट

21 दिसंबर 2018 को शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो रिलीज होने वाली है। अपने स्टारकास्ट और कंटेंट की वजह से फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ट्रेड पंडितों के अनुसार, इस फिल्म की सफलता शाहरुख के लिए काफी अहमियत रखती है। शाहरुख की पिछली रिलीज कुछ फिल्मों को देंखे तो बैक टू बैक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही है। लिहाजा, ज़ीरो पर बॉक्स ऑफिस सफलता का प्रेशर है।

शाहरुख खान फिल्म के एक्टर ही नहीं.. बल्कि निर्माता भी हैं। ज़ीरो 200 करोड़ के बजट पर बनी है.. लेकिन बता दें, शाहरुख को फिल्म से नुकसान नहीं होने वाला। दरअसल, फिल्म ने रिलीज से पहले 200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। यानि की फिल्म प्रॉफिट में है।

Shahrukh Khan

फिल्म के म्यूजिक और थियेट्रिकल राइट्स 100 करोड़ में बेचे गए हैं। जबकि ओवरसीज़ राइट्स 40 करोड़ में बिकी है। इनके अलावा शाहरुख ने भारत के डिस्ट्रिब्यूटर्स को भी फिल्म 100 करोड़ में बेचा है। जबकि पिछली फिल्म दिलवाले को 130 करोड़ में बेचा गया था। खैर, ज़ीरो ने रिलीज से पहले ही 200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है।

यानि की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए लिए और 150-200 तक कलेक्शन करना होगा। जो कि फिल्म के क्रेज को देखते हुए फिलहाल मुश्किल नहीं दिखता। शाहरुख ने वितरकों को यह भी तसल्ली दी है कि यदि उन्हें घाटा होता है तो वह भरपाई करेंगे। वहीं, यदि फिल्म प्रॉफिट कमाती है तो मुनाफे का 85 प्रतिशत हिस्सा शाहरुख के नाम होगा।

यहां जानें फिल्म से क्या है उम्मीदें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X