..................... Shahrukh Khan's Zero Box Office Day 2, Saturday Morning Occupancy - Hindi Filmibeat

जीरो बॉक्स ऑफिस- दूसरे दिन भी नहीं बढ़े हैं दर्शक, नहीं चला शाहरुख खान का जादू!

शाहरुख खान की फिल्म जीरो ने बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज ओपनिंग दी है। फिल्म ने शुक्रवार को 20.41 करोड़ की कमाई की है। जो कि शाहरुख जैसे सुपरस्टार की फिल्म के हिसाब से काफी ऐवरेज है। वहीं, शनिवार को भी दर्शकों की संख्या कुछ खास बढ़ोतरी नहीं दिख रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो जीरो शनिवार को भी कुछ खास कमाई नहीं कर पाएगी।

जहां शुक्रवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 50-55 प्रतिशत तक थी। वहीं, शनिवार की सुबह यह 35- 40 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा निराशाजनक है.. क्योंकि शनिवार को ऑक्यूपेंसी लगभग डबल हो जानी चाहिए थी। कहना गलत नहीं होगा कि निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म का बिजनेस प्रभावित हो सकता है।

Zero Box Office

शाहरुख खान की पिछली फिल्में जब हैरी मेट सेजल, फैन, दिलवाले.. सभी फिल्में निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का शिकार बनी थीं। दर्शकों ने फिल्म को सिरे से नकार दिया था। कुछ ऐसा ही हाल आनंद एल राय की फिल्म जीरो का भी दिख रहा है। लेकिन क्रिसमस की वजह से फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

यहां जानें ज़ीरो बॉक्स ऑफिस हाल-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X