इस वीकेंड होगा शाहरुख खान और अक्षय कुमार का जबरदस्त धमाका- बैक टू बैक
2018 खत्म होने में दो महीने बचे हैं और कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज होने वाली हैं। दर्शकों को जिन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है.. वह है रजनीकांत- अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 और शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो। बता दें, दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर इस वीकेंड फैंस के सामने होगा। जहां 2 नवंबर को जीरो का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा.. वहीं 3 नवंबर को 2.0 का।
'200 साल के बाद दर्शकों को केवल सलमान खान की फिल्में ही देखने ना को मिले..'
कोई शक नहीं कि बॉलीवुड फैंस के लिए यह वीकेंड काफी धमाकेदार होगा। आखिर दोनों ही फिल्में लंबे समय से बन रही है और स्टारकास्ट के मामले में काफी बड़ी है। इतना ही नहीं.. बल्कि दोनों फिल्में बजट के मामले में भी काफी बड़ी है। जहां 2.0 लगभग 600 करोड़ के बजट पर बनी है। वहीं, शाहरुख की ज़ीरो 180 करोड़ के बजट पर।

हालांकि इस तरह बैक टू बैक ट्रेलर रिलीज होने की वजह से कहीं ना कहीं फिल्मों की पॉपुलैरिटी पर फर्क तो पड़ेगा। खासकर जीरो पर क्योंकि उसका ट्रेलर पहले रिलीज किया जा रहा है। जब तक लोग जीरो के ट्रेलर और देखेंगे और यह वायरल होगा.. तब तक लोगों के सामने 2.0 का भी ट्रेलर आ जाएगा। जाहिर है फिर दर्शक बंट जाएंगे।
भारी भरकम बजट होने की वजह से दोनों ही फिल्मों को अभी से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने की जरूरत है। लेकिन एक ही दिन के अंतराल पर दोनों फिल्मों के ट्रेलर रिलीज होने से जहां सोशल मीडिया पर दर्शक बंट सकते हैं.. वहीं, अक्षय कुमार और शाहरुख खान फैंस आपस में भिड़ भी सकते है। देखना दिलचस्प होगा.. कि दोनों ट्रेलर को कैसा रिस्पॉस मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications
