ज़ीरो एडवांस बुकिंग रिपोर्ट: 200, 250 या 300, कितने करोड़ का होगा शाहरूख का कमबैक?
शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग की स्थिति अभी तक साफ नहीं है। फिल्म की बुकिंग रविवार से ही शुरू हो चुकी है लेकिन फिलहाल फिल्म की बुकिंग को लेकर ज़्यादा उत्साह का माहौल नहीं दिख रहा है। शाहरूख फैन्स तो ये फिल्म देखने जाएंगे ही लेकिन बाकी जनता में फिल्म को लेकर कितना उत्साह है, ये आज से दिखेगा।
जहां बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद सहित साउथ के सर्कल में फिल्म को लेकर फैन्स का उत्साह सीमित है वहीं मुंबई में भी एडवांस बुकिंग फिलहाल खाली ही दिख रही है। दिल्ली में भले ही स्थिति थोड़ी ठीक दिखाई देती हो लेकिन अभी भी बुकिंग वेबसाइट्स पर हर जगह हरी झंडी ही दिखाई दे रही है।

ये हरी बत्तियां, शाहरूख खान के लिए अच्छा संकेत फिलहाल तो नहीं है। हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी सब जगह पूरी तरह से नहीं खुली है, ऐसे में हो सकता है कि एक आज से फिल्म की स्थिति थोड़ी सी सुधरे। शाहरूख खान आज भले ही बॉक्स ऑफिस किंग ना हों लेकिन एक समय था जब शाहरूख खान का दबदबा ऐसा था कि लोगों के होश उड़ जाते थे।
बॉक्स ऑफिस पर भी फिर से उसी शाहरूख खान का इंतज़ार हो रहा है और माना जा रहा है कि ज़ीरो से बॉक्स ऑफिस पर उसी शाहरूख खान की वापसी होगी। देखना ये होगा कि ज़ीरो के साथ शाहरूख खान कितने करोड़ क्लब की वापसी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











