शाहरूख को लेकर 'दाग' की रीमेक नहीं बना रहें यशचोपड़ा

Shahrukh Khan and Katrina Kaif
फिल्मी कैनवस पर इश्क की नई परिभाषा गढ़ने वाले निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा फिर से शाहरूख खान को लेकर फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। इस बात का खुलासा जैसे ही हुआ है तब से ही कहा जा रहा है कि यश चोपड़ा अपनी ही हिट फिल्म 'दाग' का रीमेक बनाने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि सन् 1973 में आयी फिल्म 'दाग' यशराज बैनर की पहली फिल्म थीं। इस फिल्म ने सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ दिये थे। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं राजेश खन्ना, शर्मिला टैगोर और राखी ने निभायी थी। फिल्म के गाने आज भी जब बजते हैं तो लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

शाहरूख को साइन करने के बाद यश चोपड़ा ने कैटरीना और अनुष्का शर्मा को साइन किया जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि यश अपनी ही फिल्म 'दाग' को नये अंदाज में बना रहे हैं। लेकिन यश चोपड़ा ने पूरी बात का खंडन किया है।

उन्होंने यह तो नहीं बताया कि वो क्या बनाने जा रहे हैं लेकिन इतना कहा कि यह फिल्म दाग की रीमेक नहीं है। आपको बता दें कि यह पहली फिल्म होगी जिसमें शाहरूख, कैटरीना के साथ काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X