जब शाहरुख को रुला गया यश चोपड़ा का फैसला

Shahrukh Khan
'जब तक है जान' मेरे लिये सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि ये मेरे लिये बहुत खास है। ऐसा मानना है बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख का। शाहरुख खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्म के बारे में पूछे जाने पर बहुत ही इमोशनल होते हुए कहा कि उनके पिता हमेशा कहा करते थे कि कश्मीर उनके पूर्वजों का स्थान है इसलिए जब भी वो कश्मीर जाएं तो अपने पिता के साथ जाएं। लेकिन शाहरुख को कभी अपने पिता के साथ कश्मीर जाने का मौका ना मिल सका। जब यश चोपड़ा ने जब तक है जान की शूटिंग के लिए कश्मीर चलने को कहा तो पहले तो शाहरुख सोच में पड़ गए फिर उन्हें लगा कि यश चोपड़ा भी उनके पिता के समान हैं और इसलिए वो तैयार हो गए।

शाहरुख ने कहा आपको पता है मेरे पिता हमेशा मुझसे कहा करते थे कि मुझे कश्मीर जरुर जाना चाहिए वो भी अपने पिता के साथ। ये जगह तुम्हारे पूर्वजों की है इसलिए तुम जब भी वहां जाओ तो अपने पिता को साथ जरुर ले जाना। लेकिन मेरे पिताजी गुजर गए और मुझे कश्मीर जाने का मौका नहीं मिला। फिर यश जी ने मुझसे कहा कि चलो कश्मीर चलके जब तक है जान की शूटिंग करते हैं। मैं हैरान रह गया। मुझे अपने पिताजी की याद आ गई और मैने सोचा कि ये बहुत अच्छा मौका है मैं अपने पिता तुल्य यश जी के साथ वहां जा सकता हूं।"

शाहरुख ने आगे बताया "कश्मीर में आखिरी शॉट शूट करने के बाद जीप में ही यश जी ने मुझसे कहा 'बस शाहरुख अब हो गया।' मैंने पूछा क्या? यशजी ने कहा 'अब मैं फिल्म नहीं बनाउंगा।' मैंने कहा 'क्या बोल रहे हो ऐसा नहीं हो सकता।' और फिर यश जी ने कहा 'अब वक्त हो गया।'उन्होंने मुझे गले लगाया और हम दोनों रोने लगे। हम बहुत ही इमोशनल लोग हैं। लेकिन आज जब मैं उस वाक्ये के बारे में सोचता हूं तो मुझे हैरानी होती है। जब तक है जान मेरे लिये सिर्फ एक फिल्म नहीं है। ये मेरे लिए बहुत खास है। मुझे ये भी नहीं पता कि मैं फिल्म के बारे में क्या बताउं। बल्कि जब कोई मुझसे कैटरीना और अनुष्का के बारे में भी पूछता है तो मुझे समझ नहीं आता कि क्या कहूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X