फिल्म 'द आर्चीज' के साथ डेब्यू कर रही हैं सुहाना खान, पिता शाहरुख खान ने लिखा खास इमोशनल पोस्ट

ज़ोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के साथ सुहाना खान फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह है। अप्रैल से फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। बता दें, फिल्म में सुहाना खान के साथ श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी डेब्यू कर रहे हैं।

Recommended Video

Shahrukh की लाडली Suhana की फ़िल्म Archies का हुआ टीजर रिलीज, Khushi, Agastya दिखे ऐसे | FilmiBeat

जहां पूरी इंडस्ट्री इन स्टारकिड्स को बधाई दे रही है। गौरी खान और शाहरुख खान ने भी अपनी लाडली बेटी के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। जो कि कुछ इमोशनल भी है।

shahrukh-khan-writes-a-special-post-for-daughter-suhana-as-her-debut-film-the-archies-teaser-release

शाहरुख खान ने फिल्म की टीम के लिए ट्विट करते हुए लिखा- "आर्चीज़ डाइजेस्ट को बुक रेंटल स्टोर्स से 25 पैसे प्रति दिन किराए पर लेने से लेकर जोया अख्तर को उसे स्क्रीन पर जीवंत करते देखना.. अविश्वसनीय है। सभी कलाकारों को शुभकामनाएं क्योंकि वे सबसे खूबसूरत प्रोफेशन में अपना पहला छोटा कदम बढ़ा रहे हैं।"

इसके अलावा शाहरुख ने अपनी बेटी सुहाना को डेब्यू पर एक खास मैसेज देते हुए पोस्ट लिखा- "ये बात याद रखना सुहाना की तुम कभी परफेक्ट नहीं हो सकती, लेकिन खुद के प्रति सच्चा होना परफेक्ट होने के सबसे करीब है। एक कलाकार के तौर पर विनम्र और दयालु बनना.. आलोचना और तालियां हमेशा साथ रखने के लिए नहीं हैं। लोगों के दिलों तक पहुंचने की यह सड़क अंतहीन है.. जितना ज्यादा हो सके, लोगों की चेहरों पर मुस्कान लाना.."

वहीं, सुहाना ने शाहरुख के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा- लव यू पापा.. बता दें, लंबे समय से सुहाना के डेब्यू को लेकर चर्चा चल रही थी। लेकिन अब सुहाना तैयार हैं।

गौरी खान ने टीजर को शेयर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने लिखा- congratulations.. all the best to all the amazing kids and team of The Archies. And who better than Zoya Akhtar to guide them through this journey!! You did it Suhana !!!!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X