Shahrukh Khan ने रजनीकांत, थालापति विजय और अटली के साथ खत्म किया Jawan का शेड्यूल!

शाहरुख खान की फैन फॉलोविंग का आलम क्या है वो किसी से छिपा नहीं है और इस वक्त उनके फैंस उनकी दमदार फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि वो कैमियो तो कर चुके हैं लेकिन कई सालों से उनकी लीड रोल वाली फिल्में रिलीज नहीं हुई हैँ। इस वक्त उनकी फिल्म जवान से कुछ ऐसा सामने आया है जो कि साउथ के दर्शकों को भी आकर्षित करने को लिए काफी है।
दरअसल उन्होने हाल ही में एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होने रजनीकांत का जिक्र करते हुए ये खुलासा किया है कि उनकी फिल्म जवान ने एक शेड्यूल पूरा किया है। इस दौरान उनके साथ सेट पर थलइवा भी थे।
अब ये तो सभी जानते हैं कि थलइवा रजनीकांत को कहते हैं। जी हां, शाहरुख खान ने अटली की फिल्म जवान का एक शेड्यूल पूरा कर लिया है। उन्होने एक ट्वीट में लिखा, ''आरसीई टीम के साथ 30 दिन क्या धमाकेदार थे।
हमे आशीर्वाद देने के लिए सेट पर थलइवर थे और मैने नयनतारा के साथ फिल्म देखी, अनिरुद्ध रविचंदर के साथ गहरी चर्चा हुई, विजय सेतुपति और थालापति विजय ने स्वादिष्ट खाना खिलाया।
धन्यवाद अटली, आतिथ्य सत्कार के लिए, प्रिया को अब चिकन 65 की रेसिपी सीखनी होगी।'' उनके इस ट्वीट के बाद फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और इतना तय हो चुका है कि शाहरुख खान की फिल्म जवान तेजी से बन रही है।
शाहरुख खान इस फिल्म के अलावा डंकी और पठान को लेकर चर्चा में हैं और इन फिल्मों की शूटिंग भी चर्चा में रहती है। जवान फिल्म की रिलीज की तारीख का टीज़र 3 जुलाई, 2022 को साझा किया गया था और लोगों ने इसको काफी पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications











