राजू हिरानी ने शाहरुख के साथ बनाया विज्ञापन
3 ईडियट्स की सफलता के बाद भी राजू हिरानी, शाहरुख खान के साथ काम करने की अपनी ख्वाहिश को छोड़ नहीं पाए। उल्लेखनीय है कि 3 ईडियट्स के लिए भी राजू की पहली पसंद किंग खान ही थे। लेकिन शाहरुख इस फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पाए और शायद अब वह इसे अपने करियर की भारी भूलों में से एक मानते होंगे।
खैर जो भी हो शाहरुख ने अपनी गल्ती सुधारने की ठान ही ली। और राजू की ख्वाहिश पूरी कर दी। बस फर्क सिर्फ इतना रहा कि ये कोई फिल्म नहीं थी बल्कि एक विज्ञापन फिल्म थी जिसके लिए हिरानी ने शाहरुख को निर्देशित किया। यह शूट मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में कल फिल्माया गया। कुछ ही हफ्तों में यह विज्ञापन प्रसारित होगा।
वैसे खबर ये भी थी कि राजू हिरानी जल्द ही करीना कपूर को लेकर भी एक विज्ञापन शूट करने वाले हैं। लेकिन वो विज्ञापन अब तक शूट नहीं हुआ। और किसी को हो ना हो लेकिन करीना को तो राजू के साथ दोबारा काम करने की बेकारी होगी ही। पर लगता है ये मामला अब ठंडे बस्ते में चला गया है।


Click it and Unblock the Notifications